Opinion: भैया आप नहीं होते तो मैं पत्रकार नहीं होता: राणा गौतम

Opinion: भैया आप नहीं होते तो मैं पत्रकार नहीं होता: राणा गौतम
राणा गौतम (फाइल फ़ोटो)

भैया आप नहीं होते तो मैं पत्रकार नहीं होता। यह बात अकसर मुझे राणा गौतम कहा करता था। मैं उसकी बातों को हस कर टाल देता था। मुझे आज भी याद है कि गर्मी के दिन थे दोपहर के वक्त पहली बार पत्रकार बनने की लालसा लिए दैनिक देशप्राण के कार्यालय में राणा गौतम मेरे पास आया था।  उसे अच्छी तरह मालूम था कि मैं उसके एडीएम पिता राजेन्द्र प्रसाद को भलीभांति जानता और पहचानता हूं। 

कारण यह थी कि मैं रातू रोड के देवी मंडप रोड में आयोजित होने वाले चित्रगुप्त पूजा के लिए प्रत्येक वर्ष चंदा लेने के लिए उसके पिता के पास जाया करता था। जब वह पहली बार मुझसे मिला तो बताया कि मैं राजेन्द्र प्रसाद का सुपुत्र हूं। इसके बाद मैं प्रत्येक दिन उससे विज्ञप्ति बनवाता। अखबार में छपने के बाद उसे बहुत खुशी होती। धीरे-धीरे उसका झुकाव अपराध की खबरों की ओर हुआ और आगे चलकर इस दिशा में उसने अच्छा काम किया। 

उसके तीस वर्षों के पत्रकारिता जीवन में मैं उसके घर क ई बार आया-गया। वह भी मेरे घर आया करता था। सुबह के वक्त में मैं जब भी उसके घर जाता अपनी मां से चाय बनवाकर पिलाता। इसके बाद घर से मेरे साथ निकलता और घर के सामने एक महिला की दुकान पर ले जाता अपने लिए दस-बीस तिरंगा गुटखा और मेरे लिए एक सर गुटखा खरीदता। इसके बाद पत्रकार राजन बाबी के घर या पिस्का मोड़ की ओर निकल जाता। तब मैं इतना गुटखा खरीदने को लेकर उसे डांटता भी था। वह मुझे बड़ा भाई मानता था। कभी-कभी तो कटहल, पपीता, अमरूद, फुलगोभी आदि मुझे देता। 

यह सब उसके घर की उपज होती थी। जब देशप्राण के दफ्तर में कुछ लिखना-पढ़ना सीख गया तो वह रांची एक्सप्रेस में चला गया। 1999 में जब मैं झारखंड जागरण में आया तो राजन बाबी और नवनीत नंदन को भी मेरे पास लेकर आया। ये लोग भी आज के समय में झारखंड के अच्छे पत्रकारों में जानेपहचाने जाते हैं जिन पर मुझे काफी गर्व होता है। आज राणा दुनिया से चला गया लेकिन युवावस्था की अनगिनत यादें मेरे पास छोड़ गया। मैं आज सिर्फ यह सोचकर विचलित हो रहा हूं कि वृद्धावस्था में उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद पर क्या बीत रही होगी। उसका बड़ा भाई रांची से बाहर रहता था। राणा ही अपने वृद्ध पिता का एकमात्र सहारा था। 
आज तुम्हें दिवंगत कहते हुए बहुत अफसोस हो रहा है राणा गौतम। लेकिन क्या करूं ईश्वर की यही इच्छा है।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार