Giridih news: पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद, कल शाम से था लापता हत्या का आराेप

घरेलू विवाद के बाद गायब हुआ था सुदीप

Giridih news: पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद, कल शाम से था लापता हत्या का आराेप

बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मासूम की हत्या के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह गांव स्थित बुढ़वा आहार के समीप गुरुवार को एक पांच वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत बच्चे की पहचान कंचन देवी का पुत्र सुदीप कुमार यादव था। इस बात मृतक सुदीप की मां, कंचन देवी ने बताया कि बुधवार को उसका उसके चाचा ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी के साथ बुधवार शाम विवाद हुआ था। उसके बाद से ही पुत्र सुदीप घर से गायब हो गया था।

उसने अपने पुत्र की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार को उसका शव तालाब के पास मिला। सुदीप का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू और एएसआई बुद्धदेव उरांव सदलबल गांव पहुंचे और सारी बातों से अवगत हुए।

इस दौरान मृत बच्चे की मां कंचन देवी ने पुलिस के समक्ष अपने चचेरे ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी पर पुत्र सुदीप की हत्या कर शव तालाब के पास फेंक देने का आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मासूम की हत्या के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इस बीच खबर है कि आरोपित दम्पत्ति गांव से फरार है।

Edited By: Sujit Sinha

Related Posts

Latest News

Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा
Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल
Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई