पतरातू में जयंत ने मांगा वोट
On

हजारीबाग: केंद्रीय राज्य मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा का जनसंपर्क अभियान सघनता के साथ जारी है। शुक्रवार को उन्होंने पतरातू के तालाटांड, हफुआ, टेरपा, किरीगढ़ा, सांकुल, पतरातू, जयनगर, सौंदा बस्ती, सौंदा डी, पीटीपीएस व बिरसा मार्केट का दौरा कर लोगों से संवाद करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
जयंत सिन्हा ने कहा कि देश में मोदी-मोदी के नारे इसलिए लगते हैं क्योंकि पिछले 5 साल में मोदी सरकार ने देश की 7 करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, 8 करोड़ लोगों के घर में शौचालय, 2.5 करोड़ लोगों को घर, 2.33 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन और 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया है। कहा कि हजारीबाग और रामगढ़ में विकास की क्रांति आयी है। हजारीबाग में महज 5 वर्षों में अनेकों विशाल परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं जिन्होंने क्षेत्र का स्वरूप बदल दिया है। 2014 से 2019 में हुए कार्य तो बस शुरुआत हैं, आने वाले सालों में विकास की इस किताब में और भी कई पन्ने जोड़े जाने हैं।
Edited By: Samridh Jharkhand