मध्यप्रदेश व राजस्थान में बाढ से बढी परेशानी, यूपी-बिहार में बढ रहा नदियों का जलस्तर
भोपाल/जयपुर/प्रयागराज/पटना : मध्यप्रदेश व राजस्थान के कई इलाके बाढ की चपेट में हैं। मध्यप्रदेश में बारिश एवं बाढ के कारण 20 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छह हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है और 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर नष्ट हुए हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे राजनीति की नहीं सहयोग की उम्मीद करते हैं।
मुझे संतोष है कि हमने फंसे हुए 6,000 से ज़्यादा लोगों को बचाया और 20,000 से ज़्यादा लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए। जिनके घर नष्ट हुए हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि दी जाएगी। मैं संकट के समय सब से राजनीति की नहीं, सहयोग की उम्मीद करता हूं: मध्य प्रदेश CM pic.twitter.com/GIU5cz21ue
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
मालूम हो मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार बारिश हो रही है। पूरे अगस्त महीने के कोटे की बारिश पिछले छह दिनों में हो गयी है। छह दिनों में यहां 433 मिमी बारिश हुई है। ग्वालियर के चांदपुर में 260 मकान मलबे में बदल गए हैं। जिले के सिंध, पार्वती व नोन नदी उफान है और इलाके के 46 गांव बाढ की चपेट में हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य के शिवपुरी जिले के बाढ प्रभावित इलाकों का शनिवार को हवाई सर्वे भी किया। वे ग्यालियर-चंबाल संभाग में बाढ के हालात का जायला लेने निकले हैं।
#WATCH | Madhya Pradesh: Former CM and Congress leader Kamal Nath conducts an aerial survey of flood-affected areas of Shivpuri. pic.twitter.com/WUlwtmvRzo
— ANI (@ANI) August 7, 2021
राजस्थान में बाढ से कोटा में बढी परेशानी
राजस्थान के बाढ जिले में भारी बारिश से लोगों की परेशानी बढ गयी है। ग्रामीण इलाकों में पानी घुसने से परेशानी बढती जा रही है। भीमसागर बांध का पानी छोड़े जाने के बाद सांगोद कस्बा जलमग्न हो गया। खतौली व इटावा में पहले से बाढ की स्थिति है। सेना एवं एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य चला रही हैं। हालांकि पानी की तेज धार होने के कारण राहत बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।
राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खानपुर और सांगोद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। pic.twitter.com/mRhSWEgW75
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
कोटा के स्थानीय सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हेलिकॉप्टर से बाढ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया है।
उत्तरप्रदेश व बिहार में बढ रहा जलस्तर
उत्तरप्रदेश व बिहार के कई इलाकों में भी नदियों का जलस्तर लगातार बढ रहा है। बिहार का कोसी क्षेत्र के लिए मानसून का महीना दिक्कतों से भरा होता है।
न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में गंगा व यमुना नदी ख्तरे के निशान के पास बह रही है। जलस्तर बढने से आसपास के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि करीब 1500 मकान डूब गए हैं।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है, जलस्तर बढ़ने से आसपास के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “लगभग 1500 मकान डूब गए हैं।” pic.twitter.com/nuKD2jq02e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
वहीं, बिहार में बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ रहा है।
#WATCH बिहार: पटना में बारिश की वजह से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वीडियो कृष्णा घाट से है।
एक महिला ने बताया, “जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूजा करने में बहुत दिक्कत हो रही है।” pic.twitter.com/uLS2iFIW1o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021