झारखंड सरकार ने बाहर फंसे राज्य वासियों के लिए वेबलिंक जारी किया
On
राँची : राज्य सरकार ने बाहर फंसे मजदूरों व प्रवासी छात्रों की मदद के लिए एक नयी पहल की है. इसके लिए झारखंड सरकार ने आनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण वेबलिंक जारी किया है. इसका लिंक है http://jharkhandpravasi.in/ इससे राज्य के बाहर फंसे मजदूर जो वापस आना चाहते हैं वह खुद को पंजीकृत कर सकते हैं. इसके जरिए सरकार उनको सहायता उपलब्ध कराएगी.
राज्य सरकार ने यह भी अपील की है कि बाहर फंसे झारखंडवासी संयम रखें और सोशल डिस्टेंसिंग व लाॅकडाउन का पालन करें. सरकार उन तक जल्द पहुंचेगी. साथ ही वे वेब लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि मदद पहुंचायी जाये.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


