देश में कोरोना के आंकड़े के खतरनाक संकेत, केरल चिंता की सबसे बड़ी वजह

देश में कोरोना के आंकड़े के खतरनाक संकेत, केरल चिंता की सबसे बड़ी वजह

नयी दिल्ली : देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 45 हजार 352 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान इस बीमारी से 366 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 34 हजार, 791 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.72 प्रतिशत रही है।

कोरोना को लेकर सबसे खतरनाक ट्रेंड केरल से सामने आ रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 32 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। केरल की स्थिति को लेकर एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि केरल में लगातार मामले बढ रहे हैं और वहां पॉजिटिविटी रेट में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि कोरोना की तीसरी लहर है लेकिन वहां पर केस लगातार बढ रहे हैं। डॉ गुलेरिया के अनुसार, अधिक टेस्ट व वैक्सीनेशन से ही उस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

केरल में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छह सितंबर से होन वाली 11वीं की फिजिकल परीक्षा पर अंतरिम रोक लगा दी है। सर्वोच्च न्यायायल ने कहा है कि केरल में हर दिन 35 हजार से अधिक कोरोना मामले आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को एक्सपोज होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना से चार लाख, 39 हजार, 895 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 99 हजार, 778 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 20 लाख, 63 हजार, 616 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में थोड़ी कमी आयी है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 16 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 52 करोड़, 65 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 67 करोड़, 09 लाख खुराक दी जा चुकी है।

कोरोना के खतरनाक संकेतों के बीच नीति आयोग के सदस्य, स्वास्थ्य ने कहा है कि मास्क उतारने व मास्क के बिना जीने का समय अभी नहीं आया है। उन्होंने कहा है कि इस साल पहले की तरह त्यौहार धूमधाम से नहीं मनाएंगे, ध्यान रहे कि कोरोना अभी गया नहीं है। मालूम हो कि त्यौहारी मौसम में कोरोना के मामले बढने की बात बार-बार कही जा रही है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल