90000 बच्चों को बाल मजदूरी व शोषण से मुक्त करवाया गया
On
रांची: ‘कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फ़ॉर नेशन संस्था के द्वारा 90000 बच्चों को बाल मजदूरी व शोषण से मुक्त करवाया गया है। हमारा संकल्प है कि हर बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा का अधिकार मिले और जो बच्चे ट्रैफिकिंग का शिकार हो रहे हैं उसे रोकने की पहल की जाए।’
उक्त बातें प्रतिज्ञा संस्था के संस्थापक अजय कुमार ‘बाल दुर्व्यवहार मुक्त भारत’ विषय की परिचर्चा में कही। यह परिचर्चा कचहरी स्थित विकास भवन में संस्था द्वारा आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयुक्त, कचहरी थाना डीएसपी, हाई कोर्ट के अधिवक्ता, समाजसेवी सहित कई लोग शामिल थे। यह संस्था ‘कैलाश सत्यार्थी – चिल्ड्रन फ़ॉर नेशन’ के तहत झारखंड में कार्यरत हैं। प्रतिज्ञा संस्था बच्चों के लिए गुणवत्ता शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने और बाल दुर्व्यवहार रोकने की दिशा में काम करती है।यह भी पढ़ें: Koderma News: डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का चरण पूज
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



