स्वास्थ्य मंत्री को ‘इगोइस्ट’ नहीं होना चाहिए, प्रदीप यादव ने भट्ठा बैठा दिया : इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री को ‘इगोइस्ट’ नहीं होना चाहिए, प्रदीप यादव ने भट्ठा बैठा दिया : इरफान अंसारी

Irfan Ansari  Jharkhand Jamtara MLA Exclucive Interview

रांची : जामताड़ा से लगातार दूसरी बार विधायक व झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ इरफान अंसारी ने समृद्ध झारखंड को दिए एक इंटरव्यू में राज्य के विभिन्न मुद्दों पर खुल कर बोला है. इरफान अंसारी ने कहा कि इस कोरोना संकट के दौर में स्वास्थ्य विभाग में और बेहतर किया जा सकता था. वे यह भी मानते हैं कि उन्हें इस विभाग की जिम्मेवारी मिलती तो और बेहतर करते हैं, हालांकि उन्होंने कहा है कि केवल डाॅक्टर होने से ही कोई स्वास्थ्य विभाग में बेहतर करे यह जरूरी नहीं है, कोई भी शख्स ऐसा कर सकता है.

इरफान अंसारी ने कहा कि अभी जिस तरह कोरोना की जांच होती है, वह पैस लूटने का तरीका है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर है. इरफान ने यह समृद्ध झारखंड से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम लिए बिना कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इगो भूल जाएं, मंत्री को इगोइस्ट नहीं होना चाहिए.

वे मानते हैं कि एक एक्सपर्ट डाॅक्टर व दो टर्म विधायक के रूप में उनसे अगर स्वास्थ्य विभाग सलाह लेता तो राज्य में परिदृश्य अलग होता. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को मौका मिला है वे बेहतर से बेहतर काम करें.

उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर ज्यादा पेनिक होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना से ज्यादा अभी भी दूसरी बीमारियों से लोग मर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति भयावह हो रही है, जनता से हमें गाली खाना पड़ रहा है. हमारी आंखों के सामने जनता मर रही है, बाॅडी सड़ रहा है और उसे कोविड से जोड़ दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रू नेट के माध्यम से कोरोना की जांच पैसा लूटने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थिति बदतर है.

उन्होंने कहा कि मंत्री को जिलावार अस्पताल का दौरा करना चाहिए. इस समय हमारी नर्से हड़ताल पर जा रही हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता का इलाज नहीं हो रहा है. निजी अस्पतालों पर सख्ती बरतना चाहिए, वे मोटी फी वसूल रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को हर हफ्ते हमलोगों से बात करनी चाहिए, अगर हमसे राय ले लेंगे तो उनका क्या हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं एक डाॅक्टर हूं और सीनियर विधायक हूं, अच्छी राय दूंगा.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव कोई काम नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री से मैं कहूंगा कि उन्हें हटाना चाहिए. वे सिर्फ आॅफिस में बैठने के लिए नहीं है. उन्होंने किसी जिले का भ्रमण नहीं किया है. वे सिर्फ आॅफिस में बैठने और पैसे लेने के लिए सचिव नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अच्छे काम के लिए विभाग में समन्वय जरूरी है.

प्रदीप यादव के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन लोगों का कल्चर अलग है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कल्चर अलग है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की भाजपा में क्या स्थिति है देखिए. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदीप यादव उन्हीं के साथ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी की पार्टी है. राहुल जी हमलोगों को काम के लिए ट्विटर के माध्यम से परेशान किए रहते हैं कि यह करो, वह करो. उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव कांग्रेस के लिए कोई फैक्टर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव के लिए गोड्डा सीट छोड़ दी लेकिन वे जीते नहीं और गोड्डा में भट्ठा बैठा दिया. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का भट्ठा बैठाने के लिए यहां आए हैं.उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्राउंड लेवल की पार्टी है.

इरफान अंसारी ने राम मंदिर, बेरोजागारी, योगी आदित्यनाथ जैसे मुद्दों पर भी बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान योगी जी के एक बयान से उन्हें लगा था कि वे अब नहीं जीतेंगे, लेकिन मेरी जीत का मार्जिन और बढ गया. उन्होंने कहा कि वे हिंदू-मुसलमान में नहीं पड़ना चाहते हैं, पढे-लिखे व्यक्ति हैं, विदेश से पढ कर आए हैं, प्रदेश व समाज के लिए काम करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि योग शिक्षिका राफिया नाज को सुरक्षा चाहिए तो वे हमारे पास आतीं. उन्होंने कहा राफिया उनकी छोटी बहन हैं और अगर उनकी किसी बात से उन्हें तकलीफ हुई है तो माफी मांगता हूं.

पूरा इंटरव्यू इस वीडियो में देखें :

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी