मैं भाजपा में सिर्फ तकनीकी रूप से हूं, अभी सक्रिय राजनीति से दूर हूं : सुखदेव भगत

मैं भाजपा में सिर्फ तकनीकी रूप से हूं, अभी सक्रिय राजनीति से दूर हूं : सुखदेव भगत

रांची : भाजपा नेता व लोहरदगा के पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा है कि वे भाजपा में सिर्फ तकनीकी रूप से हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि वे अभी राजनीति से थोड़ी दूर हैं. समृद्ध झारखंड के साथ विशेष बातचीत में सुखदेव भगत ने कहा कि वे राजनीतिक परिस्थिति के शिकार हो गए. उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस से कभी लड़ाई नहीं रही. कुछ व्यक्त्यिों से लड़ाई रही है. उन्होंने कहा वे व्यक्ति कांग्रेस में होते हुए कांग्रेस की विचारधारा के साथ नहीं हैं. सुखदेव भगत ने इस सवाल को टाल दिया कि कांग्रेस में उन्हें उनके गृह जिले के नेताओं, प्रदेश के नेताओं या केंद्रीय नेताओं किनसे दिक्कत रही.

सुखदेव भगत ने कहा कि कांगे्रेस उनका पहला प्यार रही है. उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था परिस्थिति का गुलाम है. उन्होंने कहा कि वे तकनीकी रूप से भाजपा में जरूर हैं, लेकिन वे यहां सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे किसी पर दोषारोपण नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे भाजपा के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2019 में वे भाजपा को किसी प्रलोभन में ज्वाइन नहीं किया.

उन्होंने कहा कि उन्होंने 15 अगस्त को सांप्रदायिकता व छद्म राष्ट्रवाद पर विशेष आलेख लिखा है. उन्होंने कहा कि हमारे सोचने की शक्ति कम्युनिज्म की ओर चली गयी है और देश के लिए बड़ा खतरा है.

उन्होंने कहा कि यह देश गांधी जी का देश है. उन्होंने कहा कि यह मैकियावेली का देश नहीं है.

यह भी पढ़ें: बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र

सुखदेव भगत ने राज्य में शिक्षा की व्यवस्था सुधारने, नक्सल समस्या को खत्म करने, स्थानीय नीति को नए सिरे से परिभाषित करने, जेपीएससी की गड़बड़ियों को दूर करने पर जोर दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि वे सरना धर्म कोड राज्य में लागू करें. सुखदेव भगत ने कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमत्री बने भले आठ महीने हो गए हों, लेकिन सीएम बनने के दो महीने बाद ही कोरोना संकट आ गया और अभी उन्हें काम करने का अवसर नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वे युवा, जमीनी समझ वाले व ऊर्जावान हैं और बेहरत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर

लोहरदगा के पूर्व विधायक डाॅ सुखदेव भगत से विशेष बातचीत।

Posted by Samridh Jharkhand on Tuesday, August 25, 2020

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक