बिहार : मंत्री जमा खान बोले – हमारे पूर्वज जयराम सिंह व भगवान सिंह, हम राजपूत थे, विहिप ने दी यह प्रतिक्रिया


भारत के 95% मुसलमान वे हैं जिनके पूर्वज हिन्दू हैं… उन्होंने(जमा खान) इस बात को स्वीकार किया ये बहुत आवश्यक है क्योंकि देश का मुस्लिम समाज देश की जड़ों से तभी जुड़ पाएगा जब वो बाबर, गजनी जैसे आक्रमणकारियों से नाता तोड़कर अपने आप को धरती पुत्र मानेंगे: सुरेंद्र जैन, VHP https://t.co/KoH8AgmXqA pic.twitter.com/Isie8UGHV9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2021
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा है कि हम राजपूत थे और हमारे बुजुर्ग बैसवाड़ा से आए थे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज जयराम सिंह और भगवान सिंह थे। भगवान सिंह इस्लाम धर्म कबूल कर मुसलमान बन गए जो हमारा खानदान है।
I was Hindu Rajput. My ancestors had converted to Islam. Forcefully converting someone is wrong. People who’re forcing others, will not be spared, law will take its own course. If anyone voluntarily converts, that is alright: Bihar Minority Welfare Minister Jama Khan (09.07) pic.twitter.com/3mlq4otLiF
— ANI (@ANI) July 10, 2021
जमा खान की इस स्वीकारोक्ति पर विश्व हिंदू परिषद के नेता सुरेंद्र जैन ने प्रतिक्रिया दी है। सुरेंद्र जैन ने कहा है कि भारत के 95 प्रतिशत मुसलमान वे हैं, जिनके पूर्वज हिंदू हैं, जमा खान ने इस बात को स्वीकार किया है, यह बहुत आवश्यक है, क्योंकि देश का मुसलिम समाज देश की जड़ों से तभी जुड़ जाएगा जब वे बाबर-गजनी जैसे आक्रमणकारियों से नाता तोड़ कर अपने आप को धरती पुत्र मानेंगे।