राज्य में अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव का अनुमान, हो सकती है हल्की बारिश

राज्य में अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव का अनुमान, हो सकती है हल्की बारिश

रांची: राज्य के कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में राज्य में कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि आठ मार्च से मौसम के साफ़ रहने की उम्मीद है।

वहीं, होली के दौरान भी आसमान साफ़ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान तापमान 16 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि  एक मार्च से प्री-मानसून शुरू होता है। इस दौरान गर्जन, वज्रपात और बारिश काल बैसाखी के कारण होता है। इसका असर बंगाल, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में देखा जा सकता है। ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्पन्न हो रहा है। इसका असर राज्य में में भी दिख रहा है, जो कि सात मार्च तक रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान