संजय सेठ ने लोकसभा में उठाया हाथियों से हो रहे नुकसान का मामला

संजय सेठ ने लोकसभा में उठाया हाथियों से हो रहे नुकसान का मामला

रांची: सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में रांची सहित पूरे झारखंड में हाथियों से हो रहे नुकसान का मामला उठाया। लोकसभा में इसकी चर्चा करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में अब हाथी हमारे साथी नहीं रहे। हाथियों और मानव के बीच का संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप जान-माल का बहुत नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कि हाथियों के उत्पात के कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोग काफी दहशत में रहते हैं। विद्यालयों के मिड- डे मील हाथी खा जाते हैं। वे किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचाते हैं। विद्यालय के भवन व ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया जाता है। इतना ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हाथियों के उत्पात में अपनी जान तक गंवा रहे हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह केंद्र सरकार से किया। सेठ ने कहा कि मामला दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में इस मसले पर केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा की ऐसी कोई व्यवस्था इजाद की जानी चाहिए, जिससे ग्रामीणों को हाथियों के आने की पूर्व सूचना मिल सकें, ताकि ग्रामीण सतर्क हो जाएँ। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि हाथियों के लिए आश्रयों इंतजाम अतिशीघ्र हो, ताकि लोग अपने जीवन को आराम से व्यतीत कर सकें।

इसके अलावे सांसद ने रांची एअरपोर्ट के विस्तारीकरण एवं सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रांची एयरपोर्ट से प्रतिवर्ष दो लाख यात्रियों की आवाजाही होती थी, जो बढ़कर बीस लाख हो गई। ऐसे में यह जरूरी है कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाए। इसके बाद सांसद सेठ ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए उपायों को लेकर पूरे देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

यह भी पढ़ें: मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी