भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन
छत्तीसगढ़ के जशपुर से शुरु हुई गौरव पदयात्रा ‘माटी के वीर’
By: Subodh Kumar
On

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और सीएम विष्णुदेव साय ने की यात्रा की शुरुआत.
रांची: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को 15 नवंबर को देशभर में गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा. इससे पूर्व आज बुधवार को छत्तीसगढ़ से भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर’ नाम से जनजातीय गौरव पदयात्रा शुरू हुई. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल हुए हैं. इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े सहित विधायक शामिल रहे.

Edited By: Subodh Kumar