दिनदहाड़े लूटने आये लूटेरों ने दूकानदार को मारा चाक़ू, एक गिरफ्तार

दिनदहाड़े लूटने आये लूटेरों ने दूकानदार को मारा चाक़ू, एक गिरफ्तार

रांची: राजधानी में अपराधियों द्वारा लूटपाट की कोशिश की घटना सामने आयी है। दरअसल, सुखदेव नगर के पास रातू रोड न्यू मार्केट चौक पर दुकानदार और ऑटो चालक से तीन अपराधियों ने सरेआम लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान दुकानदार द्वारा विरोध किये जाने पर अपराधियों ने उसे चाक़ू मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन अपराधियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य दो भागने में सफल रहे।

खबरों के अनुसार दुकानदार शहजाद जब पक्षी बेचकर कांटाटोली से रातू रोड चौक पर ऑटो से आया, तभी तीन अपराधी वहां धमक पड़े। इस दौरान अपराधियों ने ऑटो ड्राईवर और शहजाद से लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान शहजाद द्वारा विरोध किये जाने पर अपराधियों ने उसे चाक़ू मार कर भागने लगे। इसी क्रम में चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भाग रहे बदमाशों में से एक को धर दबोचा। जिसके बाद उसे सुखदेव नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। वहीँ पुलिस अन्य दो लुटेरों की तलाश में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित