Ranchi News: स्वदेशी डेंगू वैक्सीन 'डेंगीऑल' के क्लिनिकल परीक्षण का तीसरा चरना शुरू

भारत में अब तक डेंगू के खिलाफ कोई एंटीवायरल या लाइसेंसी टीका नहीं

Ranchi News: स्वदेशी डेंगू वैक्सीन 'डेंगीऑल' के क्लिनिकल परीक्षण का तीसरा चरना शुरू
फाइल फोटो

पिछले दो दशकों से डेंगू की वैश्विक संख्या लगातार बढ़ रही है. WHO के अनुसार 2023 तक 129 से अधिक देशों में डेंगू की सूचना मिली है. भारत डेंगू के सबसे अधिक मामलों वाले शीर्ष 30 देशों में से एक है.

रांची: आईसीएमआर और पैनेशिया बायोटेक ने स्वदेशी डेंगू वैक्सीन, 'डेंगीऑल' के साथ भारत में पहले डेंगू वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण शुरू करने के लिए साझेदारी की है. यह भारत में डेंगू वैक्सीन के तीसरे चरण का पहला नैदानिक परीक्षण है. यह अध्ययन 12 सितंबर 2024 को रिम्स, रांची में शुरू किया गया है. परीक्षण में टीकाकरण करने वाले प्रतिभागियों का दो साल का फॉलो अप प्रस्तावित किया गया है. इस परीक्षण को मुख्य रूप से आईसीएमआर और आंशिक रूप से पैनेशिया बायोटेक द्वारा वित्त सहायता प्राप्त होगी. इसमें किसी भी बाहरी एजेंसी से कोई वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं है. 

पिछले दो दशकों से डेंगू की वैश्विक संख्या लगातार बढ़ रही है. WHO के अनुसार 2023 तक 129 से अधिक देशों में डेंगू की सूचना मिली है. भारत डेंगू के सबसे अधिक मामलों वाले शीर्ष 30 देशों में से एक है. इस वायरस के चार सीरोटाइप होते हैं, 1-4 जिनमें एक-दूसरे के खिलाफ कम क्रॉस-प्रोटेक्शन होता है, यानी एक सीरोटाइप से संक्रमित व्यक्ति शेष सीरोटाइप से प्रतिरक्षित नहीं होता है और उसे बार-बार संक्रमण हो सकता है. भारत में डेंगू के खिलाफ कोई एंटीवायरल या लाइसेंस प्राप्त टीका नहीं है और यहां चारों सेरोटाइप पाए जाते हैं.

NIH-अमेरिका द्वारा एक टेट्रावेलेंट डेंगू वैक्सीन स्ट्रेन (TV003/TV005)  विकसित किया गया था और दुनिया भर में प्री-क्लिनिकल और क्लिनिकल परीक्षणों में बड़े पैमाने पर अध्ययन किया गया था. सभी चार सीरोटाइप के लिए परिणाम आशाजनक थे. यह स्ट्रेन भारत में तीन कंपनियों को हस्तांतरित किया गया है, जिनमें से पैनेसिया बायोटेक विकास के सबसे उन्नत चरण में है. पैनेसिया ने अपना खुद का एक पूर्ण टीका तैयार करने के लिए काम किया है और इसके लिए कंपनी के पास पेटेंट भी है. 

भारतीय वैक्सीन फॉर्मूलेशन के साथ चरण 1 और 2 क्लिनिकल परीक्षण पहले 2018-19 में पूरा किया गया था. परीक्षण के आशाजनक परिणामों के आधार पर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने भारत के 18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैले 19 स्थानों पर 10,335 से अधिक स्वस्थ वयस्कों पर चरण 3 में परीक्षण करने के लिए पैनेशिया बायोटेक के साथ साझेदारी की है. यह परीक्षण सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक के लिए स्वदेशी वैक्सीन की खोज व भारत की आत्मानिर्भरता का एक अनूठा उदाहरण है.

यह भी पढ़ें: भाजपा किसान मोर्चा नेता जय प्रकाश पांडेय ने सीसीएल प्रबंधन पर साधा निशाना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर