Ranchi News: ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल स्थगित, प्रबंधन से वार्ता के बाद लिया फैसला

हजारों की संख्या में हड़ताल में शामिल होने आये थे ऊर्जा कर्मी

Ranchi News: ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल स्थगित, प्रबंधन से वार्ता के बाद लिया फैसला
हड़ताल के लिए संघ अध्यक्ष अजय राय संग निकलते ऊर्जा कर्मी.

हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने मामले को संभाला और जुलूस के साथ निगम मुख्यालय तक चलकर प्रबंधन के साथ वार्ता करवाई.

रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से आज 3 अक्टूबर से शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रबंधन से हुए सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है. इससे पूर्व झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्यों ने धुर्वा गोलचक्कर मैदान से जुलूस के रूप में ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय के लिए कूच किया. इस दौरान धुर्वा थाना प्रभारी सहित मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ झड़प के बाद जोर जबरदस्ती जुलूस निगम की ओर चल दिया. इस दौरान लगातार पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही. मौके पर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने मामले को संभाला और जुलूस के साथ निगम मुख्यालय तक चलकर प्रबंधन के साथ वार्ता करवाई.

निगम की ओर से वितरन के परियोजना के निर्देशक व प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन केके वर्मा, महाप्रबंधक कार्मिक सामान्य प्रशासन सुनील दत्त खाखा,उपमहाप्रबंधक कार्मिक सह सामान्य प्रशासन अनिल पांडे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. यूनियन की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय,विजय सिंह,आशीष कुमार, मो अकरम मनुभगवान मिश्रा,मंजुल अंसारी, रजी अंसारी,मुकेश साहू,बालगोविंद महतो,प्रवीन दुबे ,प्रमोद कुमार,बासुदेव उरॉव ,अजय दास सहित अन्य शामिल हुए. हड़ताल में रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, देवघर,गोड्डा साहेबगंज, पाकुड़ सहित अन्य जगहों से शामिल हुए.

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा