Ranchi News: एक साथ दो हेमंत सोरेन को देख कर अचंभित हुए लोग

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके हमशक्ल मुन्ना लोहरा ने की मुलाकात

Ranchi News: एक साथ दो हेमंत सोरेन को देख कर अचंभित हुए लोग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व हमशक्ल मुन्ना लोहरा.

मुन्ना लोहरा ने कहा, ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं. मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं. मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है. आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ एक और हेमंत सोरेन को देख कर लोग अचंभे में पड़ गए. दरअसल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हटिया निवासी रंगमंच कर्मी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल मुन्ना लोहरा ने बुधवार को मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मिलकर मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं. मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं. मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है. आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है. मौके पर मुख्यमंत्री को रंगमंच कर्मी मुन्ना लोहरा ने झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकारों की समस्याओं से अवगत कराया. 

रंगमंच के कलाकारों के विकास के लिए राज्य सरकार बनाएगी बेहतर पॉलिसी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनसे कहा कि मैंने रंगमंच के कलाकारों को बहुत करीब से देखा है तथा उनकी सभी समस्याओं से अवगत भी हूं. आने वाले समय में झारखंड के कलाकारों को एक बेहतर प्लेटफार्म दिला सकूं इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के कलाकारों एवं खिलाड़ियों में काफी क्षमताएं हैं. कई मौकों पर हमारे कलाकार और खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है. झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकार भी आगे चलकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सके इसके लिए राज्य सरकार बेहतर पॉलिसी बनाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रंगमंच के कलाकारों के सर्वांगीण विकास में यथासंभव सकारात्मक कार्य किए जाएंगे इसका मैं आज आपको भरोसा देता हूं.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुन्ना लोहरा से कहा कि लोग ऐसा कहते हैं कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के समय आदरणीय गुरुजी के जैसे कई हमशक्ल लोग दिखा करते थे. आज मुझे यह बातें याद आ रही हैं और आज संयोग है कि मेरे (हेमन्त सोरेन) हमशक्ल मुन्ना लोहरा मेरे साथ बैठे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें मैं आपको अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुन्ना लोहरा को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रंगमंच के कलाकार मुन्ना लोहरा को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर इस पल को यादगार बनाया. इस मौके पर रंगमंच कलाकार मुन्ना लोहरा के परिजन महावीर नायक, अमित कुमार तथा मुन्ना लोहरा की सुपुत्री सृष्टि श्रेया उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार