Ranchi News: लगातार तबादले के कारण नामकुम अंचल में 19 दिनों से काम ठप्प, आमलोगों को हो रही परेशानी

लगभग एक हजार आवेदन पड़े हैं पेंडिंग

Ranchi News: लगातार तबादले के कारण नामकुम अंचल में 19 दिनों से काम ठप्प, आमलोगों को हो रही परेशानी
नामकुम अंचल कार्यालय (फाइल फोटो)

नामकुम अंचल में लगातार सीओ का तबादला हो रहा है। जाति-आवासीय, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य ठप्प पड़े हैं,जिसके कारण आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रांची: नामकुम अंचल में पिछले 19 दिनों से जाति-आवासीय, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आमलोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह संकट तब शुरू हुआ जब 27 सितंबर को अंचल के सीओ प्रभात कुमार का तबादला किया गया और उनकी जगह राम प्रवेश कुमार को नया सीओ नियुक्त किया गया. लेकिन राम प्रवेश कुमार द्वारा ताला तोड़कर प्रभार लेने के विवाद के चलते उनका तबादला फिर से कर दिया गया.

इसके बाद 7 अक्टूबर को कमल किशोर सिंह को नामकुम अंचल का नया सीओ नियुक्त किया गया. हालांकि, पदभार ग्रहण करने के 10 दिन बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा उनका डिजिटल हस्ताक्षर अप्रूव नहीं किया गया. इस कारण अंचल से कोई भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे लगभग एक हजार आवेदन पेंडिंग हो गए हैं. हर दिन लोग अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन निराश होकर लौट जाते हैं. सीओ कमल किशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया है और उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 
Pakur News: संघर्ष से सफलता तक: सुहागिनी दीदी की प्रेरक कहानी 
Pakur News: शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें