Ranchi News: मोरहाबादी में पेड़ से हुई जबरदस्त टक्कर में 4 घायल, कार के उड़े परखच्चे

2 की हालत नाजुक, सभी घायलों का चल रहा इलाज

Ranchi News: मोरहाबादी में पेड़ से हुई जबरदस्त टक्कर में 4 घायल, कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

कार रात के करीब 1 बजे तेज रफ्तार से जा रही थी. कार अनियंत्रित होनों के कारण एक पेड़ से टकरा गई. इससे बहुत जोर की आवाज आई. वहां वाहन कोषांग के कर्मी भी मौजूद थे. टक्कर की जोरदार आवाज़ से वाहन कोषांग कर्मियों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि एक कार पेड़ से टकरा गई है और कार में सवार लोग इधर उधर घायल अवस्था में सड़क पर गिरे हुए हैं.

रांची: बीती रात रांची के मोरहाबादी मैदान के समीप एक भयंकर सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है. हादसे में 4 लोग घायल हो गये. हादसे के संबंध में बताया गया कि सोमवार देर रात मोरहाबादी मैदान के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, टक्कर से पेड़ भी टूट गया. 

जानकारी के मुताबिक कार रात के करीब 1 बजे तेज रफ्तार से जा रही थी. कार अनियंत्रित होनों के कारण एक पेड़ से टकरा गई. इससे बहुत जोर की आवाज आई. विधानसभा चुनाव को लेकर मोरहाबादी मैदान में वाहनों को रखा गया है. इसलिए वहां वाहन कोषांग के कर्मी भी मौजूद थे. टक्कर की जोरदार आवाज़ से वाहन कोषांग कर्मियों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि एक कार पेड़ से टकरा गई है और कार में सवार लोग इधर उधर घायल अवस्था में सड़क पर गिरे हुए हैं. उन्होंने तुरंत मोरहाबादी टीओपी को फोन कर मामले की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों में 2 लोगों की हालत बहुत गंभीर हैं. सभी का इलाज चल रहा है.  

 

Read More.. Bokaro News: नगर उद्यान में जुटे गांधीवादी, जनजागरण अभियान तेज करने का फैसला

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें