रांची के सांसद ने दिए ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश
On
रांची: राजधानी में आज रोड सेफ्टी को लेकर समाहरणालय में बैठक हुई। बैठक में रांची सांसद संजय सेठ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ट्रैफिक लोग जल्दी फॉलो करना नहीं चाहते हैं। वहीं विदेशों में लोग ट्रैफिक के प्रति बहुत ही जागरूक हैं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि काले शीशे वाले गाड़ियों पर कार्रवाई करें। साथ ही ओवर स्पीड को को नियंत्रण करने के लिए हाईवे पर कैमरा लगाया जाय। इसका अलावा उन्होंने पुलिस को यह भी कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच कर कार्रवाई करें। वहीँ नयी ट्रैफिक कानून को लेकर उन्होंने कहा कि कानून पैसे कमाने के लिए नहीं बनाये जाते। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



