झारखंड : मांडर विधानसभा सीट से जीतीं बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : राजधानी रांची से सटी मांडर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को जीत मिली है। शिल्पी नेहा तिर्की बंधु तिर्की की बेटीं हैं। इस सीट पर भाजपा की गंगोत्री कुजूर दूसरे नंबर पर रहीं। मांडर सीट बंधु तिर्की की एक मामले में सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी।
आज फिर झारखण्डी और झारखण्डियत की जीत हुई है।धनबल, झूठ, छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को आज फिर चौथे उपचुनाव में मांडर की जनता ने चारों खाने चित कर दिया।
गठबंधन की युवा उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की जी को अनेक-अनेक बधाई तथा सभी मांडर वासियों को धन्यवाद और जोहार।जय झारखण्ड! pic.twitter.com/R5XY8hgJEU
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 26, 2022
बंधु तिर्की इस सीट पर भाजपा की भारी-भरकम राजनीतिक प्रबंधकों की टीम पर भारी पड़े हैं और सत्ताधारी गठजोड़ झामुमो-कांग्रेस ने यहां अपना कब्जा कायम रखा।
धन्यवाद मांडर. मैं नतमस्तक हूँ. आपके इस भरोसे, प्यार और विश्वास की डोर को एक नए फलक पर स्थापित करेंगे.
इस एतिहासिक जीत को आप सबको समर्पित करती हूँ. आप सभी को मेरा चरण स्पर्श है.
— Shilpi Neha Tirkey (@ShilpiNehaTirki) June 26, 2022
भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने कहा कि जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। शिल्पी को यहां 94 हजार 489 वोट मिला जबकि गंगोत्री कुजूर को 71 हजार 202 वोट। इस तरह 22 हजार से अधिक मतों के अंतर से शिल्पी ने अपने पिता की परंपरागत सीट पर जीत हासिल की।
मांडर विधानसभा उपचुनाव के महागठबंधन प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की जी को जीत की हार्दिक बधाई। pic.twitter.com/PWmuzdTmDV
— Basant Soren (@BasantSorenMLA) June 26, 2022