झारखंड कांग्रेस ने पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

रांची : झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पांडेय सिंह सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम में का. अध्यक्ष मानस सिन्हा, ज़ोनल कॉर्डिनेटर रमा खलखो, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।@SinghRPN pic.twitter.com/tPn8FWuSi6
— Jharkhand Congress (@INCJharkhand) July 19, 2021
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर भी जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। वहीं, विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर कहा – मोदी जी बात तो विकास की हुई थी, लेकिन आज देश तो विनाश के द्वार पर आ खड़ा हुआ है।
हम केंद्र सरकार को इस अभियान के द्वारा बताना चाहेंगे कि आप जो रोज पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ा रहे हैं इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। केंद्र सरकार से अनुरोध है की जनता को राहत दे: झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव https://t.co/lb2Kdpnwpf pic.twitter.com/WqrAjpuolk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
बढती महंगाई और तेल के बढते दाम के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर अभियान चलाया।
.@MahilaCongress की सचिव व झारखंड प्रभारी @dnetta जी की अध्यक्षता में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर @JharkhandPMC अध्यक्ष @gunjanS9434 ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बढ़ती पेट्रोल – डीजल की कीमतों को लेकर पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।@SinghRPN pic.twitter.com/f6H4PTQuES
— Jharkhand Congress (@INCJharkhand) July 19, 2021