झारखंड में खनन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फूड प्रोसेसिंग में निवेश बढ़ाने पर चर्चा
कृषि, नई ऊर्जा और वैल्यू एडिशन पर विशेष जोर
झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चैंबर भवन में चीन के कोलकाता स्थित महावाणिज्य दूत शू वेई का स्वागत किया। बैठक में झारखंड और चीन के बीच व्यापार, निवेश और उद्योग सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज चैंबर भवन में चीन के कोलकाता स्थित महावाणिज्य दूत शू वेई का स्वागत किया। उनके साथ बाई एन और सुश्री ली शुयुए भी मौजूद थे। बैठक में झारखंड और चीन के बीच व्यापार, निवेश और उद्योगों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने माना कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं। झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा यह बताया गया कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां इस्पात, खनन और इंजीनियरिंग के बड़े उद्योग हैं। साथ ही, राज्य की अच्छी लोकेशन और बंदरगाहों के पास होने से निवेश के लिए यह एक अच्छा स्थान है।
चर्चा में खास तौर पर खनन में वैल्यू एडिशन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, फूड प्रोसेसिंग, कृषि और नई ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में काम करने की संभावनाओं पर बात हुई। झारखण्ड चैम्बर ने चीन में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव भी रखा ताकि वहां के उद्योगों से सीधा संपर्क किया जा सके और अंतरराष्ट्रीय मेलों में भाग लिया जा सके। महावाणिज्य दूत ने झारखंड के साथ व्यापार बढ़ाने में रुचि दिखाई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने आगे भी संपर्क बनाए रखने और साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष ने झारखंड को एक बेहतर निवेश गंतव्य बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और सदस्य अरुण जोशी उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
