मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग पहुंचे बाबानगरी, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की
By: Subodh Kumar
On

तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की.
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी व विधायक कल्पना सोरेन ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की.

Edited By: Subodh Kumar