बंगाल सरकार ने झारखंड बॉर्डर किया सील, बाबूलाल बोले- चुप क्यों है हेमंत सरकार

बंगाल सरकार बाढ़ जैसे हालात के लिए झारखंड को ठहरा रही दोषी

बंगाल सरकार ने झारखंड बॉर्डर किया सील, बाबूलाल बोले- चुप क्यों है हेमंत सरकार
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

पिछले 24 घंटे से धनबाद से सटे दीबूडीह (बंगाल) की सीमा को बंगाल सरकार ने सील कर रखा है. सैकड़ों वाहन सड़क पर कतार में खड़े हैं. हालांकि निजी और छोटे वाहनों को दुसरे रस्ते से प्रवेश कराया जा रहा है.

रांची: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बंगाल में बाढ़ जैसे हालात बनने को लेकर बंगाल से सटे झारखंड बॉर्डर को सील कर दिया है. पिछले 24 घंटे से धनबाद से सटे दीबूडीह (बंगाल) की सीमा को बंगाल सरकार ने सील कर रखा है. इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अद्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) पर अपने पोस्ट में लिखा है कि झारखंड से बंगाल में प्रवेश करने वाले वाहनों को ममता बैनर्जी की पुलिस ने पुरुलिया सीमा के पास रोक रखा है. ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल में आई बाढ़ के लिए डीवीसी को दोषी ठहराया है और झारखंड से आने वाले वाहनों को अगले तीन दिनों तक सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया है. यदि बारिश बहुत ज्यादा होती है, तो झारखंड को पानी छोड़ना ही पड़ेगा, यह एक सामान्य प्रक्रिया है. लेकिन, दीदी के इस असंवैधानिक कदम पर श्री हेमंत सोरेन की चुप्पी आश्चर्यजनक है. 

कांग्रेस सरकार ने आज तक झारखंड में जितने भी डैम बनाए हैं, उसमें जमीन झारखंड की डूबी है. विस्थापन का दर्द आदिवासियों मूलवासियों को उठाना पड़ा है और बिजली पानी का लाभ बंगाल को मिल रहा है. वाहन रोकने की इतनी बड़ी असंवैधानिक कारवाई कर ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन जी और झारखंड को क्या संदेश देना चाहती हैं? नेशनल परमिट वाले वाहनों को बंगाल में घुसने के लिए क्या अलग से अनुमति लेनी होगी? हेमंत सोरेन जी, क्या हमारा झारखंड सिर्फ बंगाल के रास्ते आए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने के लिए है? ऐसी कौन सी मजबूरी है कि आप दीदी के इस गैर-जिम्मेदाराना और असंवैधानिक कदम पर मौन साधे हुए हैं? ममता बनर्जी के तानाशाही निर्णय से झारखंड का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है. हेमंत सोरेन जी तत्काल संज्ञान लेकर उक्त मामले में हस्तक्षेप कर कड़ा कदम उठाएं, अन्यथा राज्य की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश