Ranchi News: इंटरनेट बंद मामले में हेमंत पर बाबूलाल का हमला, कहा सरकार अपनी नाकामी छुपा रही
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को डिस्टर्ब करने के लिए रची गई साजिश: मरांडी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हेमंत सरकार ने वादा खिलाफी की। कमाने और लूटने में लगे रहे। बालू, कोयला हर जगह लूटा। आज तक इतनी लूट किसी भी प्रदेश में नहीं हुई है। आज भी कई दलाल और बिचौलिए जेल में बंद हैं।
रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 22 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों को छुपाने के लिए हेमंत सरकार ने इंटरनेट बंद किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से आम लोगों को परेशानी हुई। व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहा। आजकल बाजार पूरी तरह ऑनलाइन चलता है। लोग मार्केटिंग ऑनलाइन ही करते हैं। पैसा लेकर लोग नहीं घूमते हैं।
मरांडी ने कहा कि नेट उस स्थिति में बंद किया जाता है, जहां बड़े पैमाने पर दंगा और बवाल मचाने की आशंकाएं रहती है। आतंकवादी गतिविधि तेज होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चल रही परिवर्तन यात्रा को डिस्टर्ब करने के लिए नेट बंद किया गया, ताकि डिजिटल माध्यम से यात्रा का प्रचार प्रसार नहीं हो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर कह देते कि डिजिटल माध्यम से प्रचार प्रसार नहीं करना है तो भाजपा नहीं करती।


Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.


