झारखंड: अश्लील वीडियो बनाकर आठ महीने से नाबालिग लड़की का हो रहा था यौन शोषण

रामगढ़: समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। लेकिन रामगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कुछ हवस के दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की के साथ आठ महीने तक बारी बारी से बलात्कार किया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने न्याय के लिए गुहार लगाना शुरू किया। मामला जब थाने पहुंचा तो अधिकारियों ने भी तत्काल कार्रवाई की।

अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को किया जा रहा था ब्लैकमेल
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह तरन्नुम परवीन के घर में काम करती थी। वहीं पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर मोहम्मद इजहार साह ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। तरन्नुम परवीन उसी अश्लील वीडियो को दिखाकर उसे अक्सर ब्लैकमेल करती थी। वही अश्लील वीडियो दिखाकर मोहम्मद परवेज के साथ हमबिस्तर होने के लिए तरन्नुम ने उसे मजबूर भी किया था। तरन्नुम का पति मुफीज आलम ने भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। जब उसने इस पूरे मामले को लेकर अपने दोस्त रोचक गांव निवासी जुनैद से बात की तो उसने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन उसने भी उसके साथ वहीं हैवानियत की। लगातार यह सिलसिला चलते रहने की वजह से एक दिन अचानक पीड़िता की तबीयत खराब हुई। जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो उसे पता चला कि वह गर्भवती है।