JSSC-CGL परीक्षा से पहले मेदिनीनगर के होटल में पुलिस का छापा, 90 लाख कैश बरामद

छापेमारी में 2 को पुलिस ने लिया हिरासत में

JSSC-CGL परीक्षा से पहले मेदिनीनगर के होटल में पुलिस का छापा,  90 लाख कैश बरामद
बरामद कैश

बैग में प्लास्टिक से पूरी तरह सील किये हुए 500-500 के नोटों के बंडल मिले. गिनती करने पर रकम 90 लाख पायी गयी. पूछताछ में सदन यादव ने बताया कि वह सोने-चांदी के आभूषण का काम करता है.

रांची: झारखंड में आज से JSSC-CGL की परीक्षा आज से शुरू हो गयी है. परीक्षा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले पुलिस ने झारखंड के एक होटल से 90 लाख रुपए बरामद किए हैं. पलामू में मेदिनीनगर पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित होटल साईं इन में छापेमारी कर कमरा नंबर-204 से 90 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है. जिस व्यक्ति से पैसे बरामद हुए हैं, उसका नाम सदन यादव है. वह औरंगाबाद के बिजुलिया का रहनेवाला है. हिरासत में लिये गये दूसरे व्यक्ति का नाम नितिन कुमार है. 

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. जांच करने पर बैग में प्लास्टिक से पूरी तरह सील किये हुए 500-500 के नोटों के बंडल मिले. गिनती करने पर रकम 90 लाख पायी गयी. पूछताछ में सदन यादव ने बताया कि वह सोने-चांदी के आभूषण का काम करता है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है. छापेमारी का उद्देश्य परीक्षा से जुड़े संभावित अनियमितताओं को रोकना है. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार