रेफर मरीजों की जान बचाने के लिए एडवांस एम्बुलेंस जल्द हो उपलब्ध: राजाराम गुप्ता

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

रेफर मरीजों की जान बचाने के लिए एडवांस एम्बुलेंस जल्द हो उपलब्ध: राजाराम गुप्ता
अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल मंत्री प्रतिनिध, सिविल सर्जन व अन्य चिकित्सा अधिकारी.

बैठक में मंत्री के प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने रेफर मरीजों की जान बचाने के लिए आवश्यक मेडिकल सामाग्री एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता का उठाया मुद्दा.

चाईबासाः सदर अस्पताल के सभाकक्ष में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन के अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के बैठक की कार्रवाई पर चर्चा की गई. वहीं बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने रेफर मरीजों की जान बचाने के लिए आवश्यक 2 वेंटिलेटर टेक्नीशियन युक्त ए.एन.एस.एम्बुलेंस (एडवांस एम्बुलेंस) उपलब्ध कराने, सदर अस्पताल में मरीज के सुविधा हेतु बुजुर्ग वार्ड में रात्रि के समय चिकित्सकों को राउंड लिए जाने, सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में खराब व गंदगी युक्त वॉटर प्यूरीफायर की मरम्मती एवं साफ सफाई कराए जाने तथा जल्द ही शुद्ध पेयजल के लिए सदर अस्पताल में वॉटर प्यूरीफायर प्लांट लगाए जाने का मामला उठाया. इस संबंध में सिविल सर्जन डा. सुशांतो कुमार मांझी ने कहा कि रात्रि में मेडिकल दुकान खोले जाने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर को पहल करने का निर्देश दिया जाएगा. साथ ही वाटर प्यूरीफायर प्लांट लगाए जाने एवं एडवांस एंबुलेंस की उपलब्धता को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी जाएगी. 

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने अस्पताल के सभी वार्डों में साफ सफाई रखने का विशेष निर्देश दिया, साथ ही अलग-अलग शिफ्ट में सफाई कर्मियों के कार्यों की जांच को लेकर अस्पताल प्रबंधन को कई निर्देश दिए. बैठक में ओपीडी रजिस्टर काउंटर में स्कैन एंड शेयर के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रखे जाने, अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन में लाभार्थी को सहिया द्वारा ले जाने पर प्रति लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि देने, वार्ड एवं इमरजेंसी में एक्स-रे हेतु एक्सरे प्लेट की खरीदारी करने, वार्ड एवं इमरजेंसी के सभी सामग्रियों एवं मरीज के लिए ई ट्रॉली के रखने के साथ-साथ दो पुरुष कर्मियों को रखने, गुवा एवं गोईलकेरा में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के शिविर में करने हेतु किए गए आवश्यक सामग्री उपकरण एवं दावों का अनुमोदन एवं भुगतान करने, सामान्य कचरा निष्पादन हेतु नगर परिषद चाईबासा को कचरा उठाव के लिए 10 हजार रुपए प्रतिमाह भुगतान करने, गायनी एचडीयू हेतु आवश्यक सामग्रियों एवं उपकरण की खरीदारी करने, एचआईवी डिलीवरी पेशेंट के लिए एक कमरा का जीर्णोद्धार करने, आंख के इलाज से संबंधित सामग्री एवं उपकरण की खरीदारी करने, सदर अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी एवं एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की खरीदारी करने, पेशेंट वेटिंग चेयर की खरीदारी करने, एवं मरीज को ओपीडी के ऊपरी तल्ले में रैंप के माध्यम से ले जाने हेतु ई रिक्शा वैन की खरीदारी करने का निर्णय लिया गया. 

बैठक में मुख्य रूप से अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हासदा, नगर परिषद चाईबासा की प्रशासक संतोषनी मुर्मू, डॉ. भारती मिंज, अस्पताल प्रबंधन समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर आगस्तीन कुल्लू, अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल लकड़ा, एनजीओ के प्रतिनिधि प्रकाश लागुरी, अस्पताल प्रबंधक आशीष कुमार, वन रंजन सिन्हा,मो. ईरसाद एवं अन्य मौजूद थे. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार