Khunti News: बीडीओ ज्योति कुमारी ने किया मध्याह्न भोजन का निरीक्षण, साफ-सफाई का भी लिया जायजा

बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता और योजना के क्रियान्वयन की भी गहन समीक्षा की

Khunti News: बीडीओ ज्योति कुमारी ने किया मध्याह्न भोजन का निरीक्षण, साफ-सफाई का भी लिया जायजा
मध्याह्न भोजन का निरीक्षण करती बीडीओ ज्योति कुमारी

बीडीओ ज्योति कुमारी ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य न केवल बच्चों को पोषण प्रदान करना है, बल्कि उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा में रुचि बढ़ाना भी है

खूंटी: उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर आज खूँटी प्रखंड के कुमकुम गांव में प्रखंड विकास पदाधिकारी, ज्योति कुमारी द्वारा विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में उन्होंने विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता और योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने रसोईघर, खाद्य भंडारण व्यवस्था और भोजन की साफ-सफाई का भी लिया जायजा. उन्होंने संबंधित को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.  बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन से संबंधित उनकी राय जानी और योजना को और प्रभावी बनाने के सुझाव भी प्राप्त किए.  बीडीओ ज्योति कुमारी ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य न केवल बच्चों को पोषण प्रदान करना है, बल्कि उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा में रुचि बढ़ाना भी है. 

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें