एनएमएल बादम कोयला परियोजना में प्रेस मीट, प्रगति और योजनाओं की जानकारी
मीडिया के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में आयोजित प्रेस मीट में परियोजना की अब तक की प्रगति, वर्तमान कार्यों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रोजेक्ट हेड अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि परियोजना में पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
हजारीबाग: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में मंगलवार को एक प्रेस मीट आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अरुण कुमार सक्सेना, हेड ऑफ प्रोजेक्ट (बादम) ने किया। उनके साथ सुभ्रांशु शेखर मिश्रा, जीएम (इन्फ्रा), विभिन्न विभागों के प्रमुख (HODs) और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में हजारीबाग और बरकागांव के मीडिया प्रतिनिधियों की अच्छी भागीदारी रही। प्रेस मीट के दौरान बादम सीएमपी टीम ने परियोजना की प्रगति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अब तक प्राप्त उपलब्धियों, वर्तमान में चल रहे कार्यों और आने वाले समय की योजनाओं को स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से मीडिया के सामने रखा गया। परियोजना के विकास, बुनियादी ढांचे की प्रगति तथा आगे की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर अरुण कुमार सक्सेना ने मीडिया के निरंतर सहयोग और सकारात्मक भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से परियोजना की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचती है, जो पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करती है।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक और सार्थक संवाद के साथ हुआ। इस प्रेस मीट से परियोजना टीम और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल और समझ विकसित हुई।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
