Hazaribagh News: शेफाली गुप्ता ने भाजपा महिला मोर्चा के साथ अनुमंडल कार्यलय में सौंपा ज्ञापन 

दोषियों के खिलाफ गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग

Hazaribagh News: शेफाली गुप्ता ने भाजपा महिला मोर्चा के साथ अनुमंडल कार्यलय में सौंपा ज्ञापन 
(फोटो)

विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के विरोध में पूरे जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता और भाजपा महिला मोर्चा ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के लिए फांसी जैसी कठोर सजा की मांग की है। शेफाली गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की त्वरित जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विष्णुगढ़: 12 वर्षीय मासूम बेटी के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या के विरोध में पूरा हजारीबाग आक्रोशित है। इस जघन्य घटना को लेकर शहर में गहरा शोक और रोष व्याप्त है। भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने भाजपा महिला मोर्चा के साथ उपायुक्त के उपस्थित ना रहने के कारण अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान शेफाली गुप्ता ने कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है और ऐसी दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में एक सख्त संदेश जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Ranchi News:  बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास
Giridih News: उत्कृष्ट विद्यालय में नई छात्राओं का जोरदार स्वागत, शिक्षा को लेकर मिला नया संकल्प
शहरी स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट
ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ बना नंबर-1, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल
Palamu News: राज छुपाने के लिए दूसरी हत्या… आखिर कौन है ये बेरहम आरोपी?
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक पर टूटा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; रो-रोकर मदद मांगती रही लड़की
Pakur News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, फूलझिझरी ने जीता खिताब
मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज
झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 3
गुवाहाटी पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, मां कामाख्या से मांगा झारखंड का आशीर्वाद
Sahebganj News: गंभीर बीमार मरीजों को मिला सहारा, बोरियो में बांटे गए सहायता चेक
Sahebganj News: प्रवासियों के लिए खुशखबरी, उधना-मालदा समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें