Hazaribagh news: अपने पीछे कई राज छोड़ गई अनीता देवी, पति के बदले नौ वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि
इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत शनिवार अहले सुबह हो गई थी
बता दें कि सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उनकी पत्नी जल गई थीं जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में लाया गया था फिर वहां से बोकारो और फिर बोकारो से रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
हजारीबाग: अनीता देवी का अंतिम संस्कार उनके ससुराल (पति अशोक कुमार के पैतृक गांव) बेलगडा गांव में रविवार को किया गया। मुखाग्नि नौ वर्षीय पुत्र अलौकिक ने दी। इस दौरान एसडीओ अशोक कुमार को आने का भी इंतजार किया गया मगर एसडीओ वहां नहीं पहुंचे इसके बाद गांव वालों ने मृतिका अनीता देवी के पति एसडीओ अशोक कुमार की अनुपस्थिति में अंतिम संस्कार किया।
बता दें कि सदर एसडीओ की पत्नी अनीता देवी की मौत का मामला गुरुवार सुबह से पूरे क्षेत्र में सुर्खिया बनी है। शनिवार को मृतिका अनीता देवी के मायके वाले उसके शव हजारीबाग शहर के लोहसिंघना थाना के समक्ष रख सात से आठ घंटे तक एसडीओ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए घेराव किया। इस दौरान अनीता देवी के भाई, पिता, चाचा समेत अन्य रिश्तेदार आक्रोशित थे और एसडीओ की गिरफ्तारी के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की मांग कर रहे थे।

बता दें कि सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उनकी पत्नी जल गई थीं जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में लाया गया था फिर वहां से बोकारो और फिर बोकारो से रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत शनिवार अहले सुबह हो गई थी। घटना के बाद से ही अशोक कुमार के ससुराल वालों ने उन पर और उनके परिवार वालों पर अनीता देवी को जला कर मारने का आरोप लगाया है। इसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर लोहसिंघना थाने में मामला दर्ज किया गया।
