Giridih News: 1 लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रमेश्वर राय गिरफ्तार

काफी मात्रा में कारतूस, बंदूक और कई अन्य चीजें बरामद

Giridih News: 1 लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रमेश्वर राय गिरफ्तार
बरामद सामन और गिरफ्तार नक्सली एवं मामले की जानकरी देते पुलिस अधिकारी.

नक्सली लक्ष्मण राय पीढ़टाँड़ थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव आया हुआ है. वहीं संगठन के साथ मिलकर शहीद सप्ताह के दौरान हिंसक और संगीन नक्सली वारदातों को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है. इस बात की सूचना गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार को लग गई.

गिरिडीह: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गिरिडीह पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का एक लाख रुपये का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय पीढ़टाँड़ थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव आया हुआ है. वहीं संगठन के साथ मिलकर शहीद सप्ताह के दौरान हिंसक और संगीन नक्सली वारदातों को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है. इस बात की सूचना गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार को लग गई. सुचना की सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम का गठन किया गया. 

इसमें सीआरपीएफ की भी मदद ली गई. सीआरपीएफ के साथ गठित टीम जब जंगल में घुसी उन्हें देखते ही एक शख्स हथियार के साथ तेजी से भागने लगा. जिसे टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये शख्स की पहचान 65 साल के लक्ष्मण राय उर्फ रमेश्वर राय उर्फ रमी के रूप में हुई. जो इस संगठन का सक्रीय इनामी नक्सली है. वह गिरिडीह के पीढ़टाँड़ थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव का ही रहनेवाला है. उस पर अलग-अलग थानों में 9 मामले दर्ज हैं. उसकी निशानदेही पर पुलिस को काफी मात्रा में कारतूस, बंदूक और कई अन्य चीजें बरामद हुई.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार