दुमका : कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज से मिला छात्र प्रतिनिधिमंडल, रिमेडियल क्लास शुरू कराने की मांग

दुमका : सिदो कानू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सोना झरिया मिंज से झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय सचिव राजीव बास्की के अध्यक्षता में उनके अपने ऑफिस में गुरुवार को मुलाकात की। छात्रों ने बताया कि यूजीसी द्वारा पूर्व में संचालित रिमेडियल क्लास, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हुआ है, वह विगत 3 सालों से बंद है। इतने सालों तक बंद रहने से इससे लाभान्वित होने से छात्र-छात्राएं वंचित हो रहे हैं।

छात्र प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ताकि पाठ्यक्रम के अंतिम वर्षाें के छात्र-छात्राओं का भी क्लास हो सके। सिदो कानू मुर्मू के पाठ्यक्रम का भी छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार मांग की गयी है। उनकी मांगों को भी कुलपति के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष सिद्धौर हांसदा, छात्र नायक कल्याण छात्रावास संख्या 1, रितेश मुर्मू, बलदेव किस्कू, सनोज बेसरा, सिल्वेस्टर मुर्मू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।