Dhanbad News: वाहन चेकिंग में एक कार से 71. 97 लाख नकद बरामद, पुलिस ने किया जब्त

धनबाद-बोकारो सीमा पर चलाया जा रहा था चेकिंग अभियान 

Dhanbad News: वाहन चेकिंग में एक कार से 71. 97 लाख नकद बरामद, पुलिस ने किया जब्त
फाइल फोटो

पुलिस को देखकर चालक ने कार घुमाकर भागने लगा. इनोवा को भागते देख पुलिस ने तत्काल बैरिकेडिंग लगाकर उसे पकड़ा. पुलिस ने जब कार की जांच की तो कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया. 

धनबाद: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है. जगह जगह चेकपोस्ट बना कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इसी तरह बोकारो और धनबाद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार की देर रात पुलिस को धनबाद-बोकारो सीमा पर एक इनोवा कार से 71.97 लाख नकद बरामद हुआ है. तेलमोच्चो दामोदर पुल के निर्मित अंतर्जिला चेक नाका के पास चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से यह कैश बरामद हुआ. 

बताया गया कि तेलमच्चो स्थित अंतर्जिला चेकनाका पर मंगलवार की देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बोकारो से धनबाद जा रही इनोवा कार जैसे ही तेलमच्चो चेकपोस्ट के समीप पहुंची, पुलिस को देखकर चालक ने कार घुमाकर भागने लगा. इनोवा को भागते देख पुलिस ने तत्काल बैरिकेडिंग लगाकर उसे पकड़ा. पुलिस ने जब कार की जांच की तो कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया. 

कार में सवार लोगों से पूछताछ की गयी तो सभी ने खुद को कभी रांची तो कभी बोकारो का व्यवसायी बताया. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने बरामद रुपयों को जब्त कर लिया. पुलिस ने जब्त राशि की स्थानीय बैंक में सुबह जब गिनती करायी तो पता चला कि रकम कुल  71.97 लाख है.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

झारखंड में हाई अलर्ट: एक दिन में तीन कोर्ट को मिली बम धमकी झारखंड में हाई अलर्ट: एक दिन में तीन कोर्ट को मिली बम धमकी
Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर
Palamu News: भरोसे का खून! अपने ही घर में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या
Palamu News: मानस मर्मज्ञ सुरेश पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में
Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें