Deoghar News: मंत्री हफीजुल ने 20 बेड के हॉस्पिटल का किया उदघाटन, छठघाट समेत चिल्ड्रन पार्क एवं टाउन हॉल का भी किया शिलान्यास
मंत्री बोले, बेहतर अस्पताल साबित होगा राज हॉस्पिटल
मंत्री हफीजुल ने 20 बेड के राज हॉस्पिटल का उद्घाटन किया साथ ही मधुपुर नगर कैंपस नवनिर्माण कार्यालय भवन का भी उद्घाटन किया. उन्होंने 9 करोड़ 88 लाख से जुणोर्धार टाउन हॉल हाल एवं छठ घाट और ललिता मुर्मू चिल्ड्रन पार्क का शिलान्यास किया.
देवघर: मधुपुर शहर के पथरचप्टी कॉलेज रोड स्थित 20 बेड के राज हॉस्पिटल का उद्घाटन नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने फीता काटकर किया. इस मौके पर मंत्री हफीजुल ने कहा कि मधुपुर शहरी इलाके में निजी अस्पताल की व्यवस्था करना बहुत ही सराहनीय कदम है. सुविधायुक्त अस्पताल खुलने से यहां के लोगों को बेहतर इलाज के लिए मधुपुर से बाहर नहीं जाना पड़े़गा. उन्होंने अस्पताल के डायरेक्टर मोहम्मद जुनेद आलम एवं उमेश कुमार यादव डॉ. पीएन झा डॉक्टर प्रवीण कुमार को अस्पताल खोलने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज यहां पदस्थापित अच्छे डॉक्टर इस अस्पताल में मौजूद रहेंगे. जिसे लोगों का इलाज समय पर संभव हो पायेगा.
छठघाट, चिल्ड्रन पार्क एवं टाउन हॉल का भी किया शिलान्यास
मधुपुर नगर कैंपस नवनिर्माण कार्यालय भवन का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री हफीजुल हसन ने विधिगत फिता काटकर उद्घाटन किया. वहीं 9 करोड़ 88 लाख से जुणोर्धार टाउन हॉल हाल एवं छठ घाट और ललिता मुर्मू चिल्ड्रन पार्क का शिलान्यास किया. मंत्री मंत्री हफीजुल ने सबसे पहले टाउन हॉल सुंदरीकरण का शिलान्यास एस किया इसके बाद नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने पंप्पू तलाब छठ घाट एवं ललिता मुर्मू चिल्ड्रन पार्क की सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया.




