महिलाओं को भाजपा के किसी षड्यंत्र का शिकार होने नहीं दिया जाएगा: मंत्री दीपक बिरुवा

दीपक बिरुवा ने झामुमो पंचायत कमेटी के संग की बैठक

महिलाओं को भाजपा के किसी षड्यंत्र का शिकार होने नहीं दिया जाएगा: मंत्री दीपक बिरुवा
ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री दीपक बिरुवा.

मंईया सम्मान यात्रा के तहत 28 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बेबी देवी समेत विधायक कल्पना सोरेन, महुआ मांझी व सांसद जोबा मांझी झींकपानी में सभा करेंगी.

चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झींकपानी के जोड़ापोखर व हाटगम्हारिया प्रखंड के कोचड़ा में गुरुवार को पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. इसमें मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. बैठक में मंत्री ने हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का आह्वान किया.  

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है. भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है. इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है. भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा. 

उन्होंने बताया, आगामी 28 सितबंर को कैबिनेट मंत्री बेबी देवी के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, महुआ मांझी, सांसद जोबा मांझी पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी देने के लिए झींकपानी आ रही है. यहां चांदीपी फुटबॉल मैदान में सभा को संबंधित करेंगी. महिलाओं के सम्मान और उनके हक को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेत्रियों ने पूरे राज्य में महिलाओं को इसके बारे जानकारी देने के लिए मंईया सम्मान यात्रा निकली है. पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी दे रही है. मौके पर मौजूद महिलाओं ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की सहमति प्रदान की. 

सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, जिप सदस्य प्रमिला पिगुवा, राजेश सिंकु, गोपाल हेंब्रम, राजेश सिंकु, कृष्ण कुम्हार, सुधीर बेहरा, रामचंद्र सिंकु, पुष्पा सिंकु, साधो बोयपाई, सुभाष गोप, वीरेंद्र सिंकु, भरत पान , प्रकाश हेंब्रम, विनोद गोप, समीर सिंकु, बसंत हेंब्रम झींकपानी में प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, प्रमुख प्रदीप तामसोय, मेघनाथ गोप, हरिलाल कारजी, गुरुचरण मुंडा, विनोद गोप, पारू हेस्सा, सुंदर गोप समेत अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कदमा के विजया हेरिटेज में सुरक्षा गार्डों पर हमला, पुलिस जांच शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि