झारखंड : चाईबासा के लांटी में नक्सलियों के लैंड माइंस विस्फोट में तीन जवान शहीद, दो घायल

चाईबासा (झारखंड) : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिले में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हेलिकाॅप्टर से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है, जहां उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हताहत हुए जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप 11 के हैं।
#Jharkhand #NaxalAttack #Chaibasa
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए और गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए रांची लाया गया। pic.twitter.com/8D3DiGPoeT— Samridh Jharkhand (@samridhnews) March 4, 2021
पश्चिम सिंहभूम जिले के टोपलो थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। घटना की पुष्टि कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने की है। डीआइजी राजीव रंजन सिंह और एसपी अजय लिंडा मौके की ओर भी रवाना हुए हैं। घटना सुरक्षा बलों के कंबिंग आॅपरेशन के दौरान घटी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परमात्मा वीर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दी। उन्होनंे घायल हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
आज पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपेरशन के दौरान हमने अपने वीर जवानों को खो दिया। परमात्मा वीर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
घायल हुए जवान शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना करता हूँ।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 4, 2021
घटना के बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।