चाईबासा में वन विभाग ने लकड़ियों की अवैध तस्करी में शामिल पिकअप वैन समेत ड्राइवर को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज 

गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी तस्करी

चाईबासा में वन विभाग ने लकड़ियों की अवैध तस्करी में शामिल पिकअप वैन समेत ड्राइवर को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज 
पकड़े गए वैन पर लदा अवैध लकड़ियों को बोटा

चाईबासा: वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात्रि 12 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत  बामियाबस मार्ग के समीप मौअदी गांव मार्ग में अवैध लकड़ी का बोटा (साल लकड़ी) लदा पिकअप वैन (संख्या - Jh 06P -6484) को गश्ती के दौरान पकड़ा। इस दौरान मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त पिकअप वैन एवं चालक को वन क्षेत्र पदाधिकारी (टुंगरी) चाईबासा कार्यालय में लाकर पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वैन में जो नंबर प्लेट लगा हुआ है, वह फर्जी है, जांच में पता चला कि यह ट्रैक्टर का नंबर है। वही इन सब के पीछे पूर्व में वन विभाग चाईबासा में दैनिक मजदूरी के रूप में चालक में कार्य करने वाला जयराम सिंह का नाम आ रहा है। वही गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक