चाईबासा: गुम बच्चों को रातों रात खोज निकाला पुलिस, परिजनों को सौंपा
On

चाईबासा: जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ पंचायत के अंतर्गत गुटूसाई गांव के छह बच्चे घर से नहाने के नाम पर निकलने के बाद आचानक गायब हो गये। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे नहीं मिले, तो बच्चों के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई व थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक दल- बल के साथ पंहुचकर वहां सभी लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि रोज की तरह वे नदी में नहाने गये थे, लेकिन अचानक गुम हो गये। पुलिस ने सघन छानबीन करते हुये महज छह घंटे के भीतर गुरुवार रातों- रात छिरियानार जंगल से बच्चो को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
[URIS id=9499]
इससे पूर्व थाना प्रभारी मोदक अपने सहकर्मियों सहित छहः ग्रामीणों को लेकर बच्चों को तलाशने लगे। पुलिस का शक था कि कहीं बच्चे नदी में तो नहाने के क्रम में नही गिर गये, इसलिए रात को ही वहां टार्च लेकर खोजबीन की, लेकिन बच्चे हाथ नही लगे। पुछताछ के क्रम में उन्हें पता चला, कि छह नहीं बल्कि सात बच्चे नहाने गये थे व एक बच्चा अपने घर लौट गया था। बहरहाल पुलिस की टीम घर लौटे बच्चे के यहां पंहुच गई तो उस वक्त बच्चे की मां उसे अपनी भाषा में डांट डपट करते कुछ भी बोलने से बच्चे को मना कर रही थी, इसे पुलिस के साथ पंहुचे स्थानीय छोटू व चालक प्रकाश ने भांप लिया था। इस समय रात के दो बजे थे व अंधेरे के कारण ये सभी गांव में ही शरण लिये हुये थे।

https://samridhjharkhand.com/you-are-eating-no-sweet-poison
इस वक्त तक खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल चुकी थी, कि पुलिस बड़ी मुस्तैदी से बच्चों को तलाश रही थी, तो गांव में कई हरकत के संदेह भी हो रहे थे। अचानक पुलिस अहले सुबह तीन बजे ही हरकत में आ गई व छिरियानार जंगल पंहुच गये, वहां से उन्होंने सभी छह बच्चों को सुरक्षित बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ऐसे में बच्चे जिस हालात में मिले हैं, इस बाबत पुलिस को संदेह है, कि इन्हें गलत उद्देश्य से ही यहां लाया गया होगा। बरामद किये गये बच्चों के नाम शंभु लागुरी उम्र 8 वर्ष, अरुण गगराई उम्र 6 वर्ष, डेबरा सिंकु उम्र 9 वर्ष, रामचंद्र बोबंगा उम्र 5 वर्ष, रंजीत बोबंगा उम्र 6 वर्ष व लक्ष्मण सिंकु उम्र छह वर्ष है। छापामारी दल में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक, सअनि तारकनाथ सिंह, मनोज कुमार, चालक प्रकाश बेहरा के अलावे गांव के दिलीप सिंकु, उमेश गगराई, सोनाराम समहतो, लक्ष्मी गगराई, छोटु उर्फ नितेश मिश्रा, गाउ बोबंग व सुपुजीत ने पुलिस का सहयोग किया।
Edited By: Samridh Jharkhand