मौसम एक बार फिर बदलेगी करवट, बारिश से बढ़ेगी ठंड
On
रांची: राज्य में सर्दी एक बार फिर यू टर्न ले सकती है। झारखंड के कुछ हिस्सों में आनेवाले दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।
विभाग के मुताबिक 20 फरवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस कारण से तापमान में गिरावट आ सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी। हालाँकि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की सम्भावना नहीं है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



