स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे सुखदेव भगत, कहा: शिक्षा से ही राष्ट्र की उन्नति संभव
On
लोहरदगा: जिले के कैरो प्रखंड के अंतर्गत चरिमा गाँव स्थित एच एस इंपीरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को तीसरे वार्षिकोत्सव को आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुखदेव भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा पूर्व विधायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगत ने छात्रों एवं अभिभावकों को शिक्षा एवं अतिरिक्त गतिविधियों के महत्त्व को समझाया।
उन्होंने कहा कि शिक्षित लोग से ही समाज, क्षेत्र एवं राष्ट्र की उन्नति होता है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का ज्योति जलाने का आपलोग सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा भगत ने सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल प्रबंधन को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिए।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


