एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते, कश्मीर से हटेगा 370: शाह

एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते, कश्मीर से हटेगा 370: शाह

-कांग्रेस 5 पीढ़ी से गरीबी हटाओ का नारा दे रही है
स्टेट ब्यूरो: मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि इनको इलू- इलू करना है तो करें, लेकिन बीजेपी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई नही करेगी। धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते, लिहाजा सत्ता रहे या नहीं, कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है व रहेगा। यदि इस बार मोदी सरकार बनी तो धारा 370 को हटा दिया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी प्रत्याशी व सांसद बीडी राम को जिताने की अपील की।
कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि 70 साल तक देश पर राज करने वाली सरकारों ने 50 करोड़ गरीबों को आज तक कुछ नही दिया, वहीं मोदी सरकार ने महज पांच साल में इस बाबत आधा कार्य पूरा कर दिया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पांच पीढ़ी से केवल गरीबी हटाओ का नारा भर देने का काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस से सवाल किया कि आपने देश के गरीब, दलित, आदिवासी के लिए क्या किया ? मोदी सरकार ने पांच साल में देश की 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया।
शाह ने देश में दोबारा मोदी सरकार बनने का दावा किया। कहा कि 260 लोकसभा सीट घुम चुका हूं, हर तरफ से मोदी- मोदी की आवाज आ रही है। देश की जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का फैसला ले लिया है। कहा कि पिछले 20 साल से पीएम ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली, लेकिन राहुल गांधी हर दो- तीन महीनों में छुट्टी बिताने गायब हो जाते हैं।
आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पीएम मोदी के 56 इंच के सीने का कमाल है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ-साथ विपक्षियों के घर में भी मातम पसर गया था। उन्होंने झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा का हवाला देते हुए कांग्रेस पर हमला किया व कहा कि सप्ताह के दिन के साथ पीएम प्रत्याशी का नाम महागठबंधन में बदलता जाता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम