विधायकों और कार्यकर्ताओं की राय का कांग्रेस में कोई महत्व नहीं : प्रतुल शाहदेव
On

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के विधायकों के उस पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें विधायकों ने फुरकान अंसारी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की थी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का यही हाल रहा। पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे अग्रणी नेता को दरकिनार कर रखा था। कहा कि भाजपा शुरू से कहती चली आ रही है कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार की हुकूमत चलती है। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है।
वहीं दीपक प्रकाश के राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सभी तरफ से समर्थन मिल रहा है। दीपक आसानी से राज्यसभा का चुनाव जीतेंगे। वहीं विपक्ष का उम्मीदवार चारों खाने चित हो जाएगा।
Edited By: Samridh Jharkhand