सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, सीएए पर फिलहाल रोक नहीं
On
नई दिल्लीः नागरिकता संसोधन बिल (सीएए) पर दायर 140 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इन याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली बेंच में चीफ जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एस अब्दुल नजीर और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल थे।
इस बेंच ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सीएए फ़िलहाल रोक नहीं लगाने का फैसला लिया है. साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए चार हफ़्तों का समय दिया है। हालाँकि कोर्ट ने ये बात जरुर कहा है कि जरूरत पड़ने पर मामले को संविधान बेंच को सौंपा जा सकता है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



