राज्य के पेयजल मंत्री ने कहा- सभी ओडीएफ गांवाें की होगी जांच
On
रांची: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य के सभी ओडीएफ गांवाें की जांच कराई जाएगी। इससे पहले कल यानी बुधवार को उन्होंने नेपाल हाउस सचिवालय में कार्यभार संभाला।
अपने कार्यभार पर बात करते हुए कहा कि पानी की किल्लत को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। नलकूपों की मरम्मत करवाई जायेगी। हालाँकि, यह बात और है कि आने वाले समय में नलकूप चलन से बाहर हो जाएगा। इसके लिए सरकार की कई पेयजल योजना पाइपलाइन में है। इनके पूरा होने से पेयजल आपूर्ति में बहुत सुधार आयेगी। राज्य की वित्तीय स्थिति से परिचित मुख्यमंत्री इसे सुधारने में प्रयासरत हैं। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



