बिना शर्त के निजी स्कूलों को मान्यता दें राज्य सरकार
On
रांची: राजधानी में राजभवन के समक्ष स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी ने शनिवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार से मांग की कि राज्य के सभी प्राइवेट स्कूल, जिन्हें मान्यता नहीं प्राप्त है, उन्हें बिना किसी शर्त के मान्यता दी जाए। साथ ही निजी स्कूलों के खिलाफ बनाए गये कानून को भी खत्म किया जाए।
इसके अलावा सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पहलाद महतो ने कहा कि जब निजी स्कूलों को सरकार से किसी भी तरह की सहायता नहीं मिलती, तब इन्हें बंद करने से क्या लाभ होगा। बल्कि स्कूलों के बंद होने से लाखों शिक्षक बेरोजगार हो जायेंगे। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेताओं ने भी निजी स्कूलों के पक्ष में बातें रखी, साथ ही बेरोजगारी कम करने की मांग की।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



