झारखण्ड: सीएम ने इलाज से इंकार करने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

झारखण्ड: सीएम ने इलाज से इंकार करने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

रांची: पत्रकार विनय मुर्मू और प्रवीण कुमार की गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती करने से डॉक्टरों ने इंकार कर दिया थाl इस संबंध में रांची प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा प्रेस क्लब को दिलाया है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को रांची प्रेस क्लब द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि फोटो जर्नलिस्ट विनय मुर्मू की गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के कई निजी अस्पताल, सदर और डोरंडा सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराना चाहा।

लेकिन सभी ने भर्ती और इलाज करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मुर्मू ने अपनी पत्नी को गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका प्रसव हुआ लेकिन बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई थी। ज्ञापन में बताया गया कि इसी तरह पत्रकार प्रवीण कुमार की गर्भवती पत्नी का इलाज बरियातू के आरपीसी नर्सिंग होम से चल रहा था। लेकिन 26 अप्रैल को प्रसव के समय नर्सिंग होम ने भर्ती करने से इंकार कर दिया था।जिससे बच्चे की मौत प्रवीण की पत्नी के गर्भ में ही हो गई थी।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया इस संबंध में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को आज एक ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस क्लब को आश्वासन दिया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश