प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया एकाउंट को छोड़ने पर कर रहे हैं विचार, रविवार को एलान संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया एकाउंट को छोड़ने पर कर रहे हैं विचार, रविवार को एलान संभव

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर कहा है कि इस रविवार को वे सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि इस रविवार को मैं अपना सोशल मीडिया एकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने पर विचार कर रहा हूं, आप सबको इस बारे में जानकारी दी जाएगी.


प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद इस बात पर बहस छिड़ गयी है कि आखिर वे क्यों सोशल मीडिया एकाउंट्स छोड़ना चाह रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में एक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया की पहुंच की ताकत का राजनीतिक लाभ भी हासिल किया है. ऐसे में किन वजहों से उन्होंने ऐसा एलान किया है, यह स्पष्ट नहीं है.

बहरहाल, इसकी वजह जो भी हो लेकिन यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसकों व सोशल मीडिया पर उनके फालोवर्स को निराश करने वाला है.

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट को अटैच करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें सलाह देते हुए कटाक्ष किया है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि घृणा को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान